CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

Godhan Nyay Yojana : सीएम भूपेश बघेल ने गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों को 4 करोड़ 41 लाख का किया भुगतान

Godhan Nyay Yojana : सीएम भूपेश बघेल ने गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों को 4 करोड़ 41 लाख का किया भुगतान
Share

 रायपुर : Godhan Nyay Yojana : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने निवास कार्यालय में आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम में गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों को 5 करोड़ 99 लाख रूपए का भुगतान किया है। मुख्यमंत्री ने 1 दिसम्बर से 15 दिसम्बर तक गौठानों में पशुपालक ग्रामीणों, किसानों, भूमिहीनों से क्रय 2.2 क्विंटल गोबर के एवज में उनके खाते में 4 करोड़ 41 लाख रूपए की राशि ऑन लाईन अंतरित की।

इस दौरान कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, वन मंत्री मोहम्मद अकबर, मुख्यमंत्री के सलाहकार  प्रदीप शर्मा भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

-गौठान समितियों को 94 लाख रुपए का किया गया भुगतान

-महिला समूहों के खाते में 64 लाख रूपए की लाभांश राशि अंतरित की गई

-गोबर विक्रेताओं को अब तक किया गया 192.86 करोड़ रूपए का भुगतान

-गौठान समितियों एवं महिला स्व-सहायता समूहों को अब तक किया गया है 169.41 करोड़ रूपए का भुगतान

-पिछले पखवाड़े की तरह 1 से 15 दिसम्बर तक पखवाड़े में गोबर खरीदी के लिए प्रदेश के स्वावलंबी गौठनों ने कृषि विभाग की तुलना में अधिक राशि का भुगतान किया

-गोबर विक्रेताओं को आज भुगतान की गई 4.41 करोड़ रुपए की राशि में से 2.75 करोड़ रुपए का भुगतान 4372 स्वावलंबी गौठानों ने अपने संसाधनों से और 1.66 करोड़ रूपए का भुगतान कृषि विभाग द्वारा किया गया

स्वावलंबी गौठनों द्वारा अब तक 32.36 करोड़ रुपए के गोबर की खरीदी की गई है



Share

Leave a Reply