CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

CG BREAKING: कार से नगदी साढ़े आठ लाख रूपये समेत लाखों के सोने-चांदी के गहनें बरामद

CG BREAKING: कार से नगदी साढ़े आठ लाख रूपये समेत लाखों के सोने-चांदी के गहनें बरामद
Share

महासमुंद: छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिला पुलिस ने आज बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कार से नगदी 8 लाख 50 हजार एवं सोने-चांदी के लाखों के गहनें बरामद करते हुए कार सवार लोगों को गिरफ्तार किया है।


पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जिले के सिंघाड़ा थाना क्षेत्र में आज पुलिस अंतर राज्य चेक पोस्ट पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान ओडि़शा से रायपुर की ओर आ रही छग की स्विफ्ट कार सीजी04-6506 को रोककर जब उसकी तलाशी ली तो कार से 1139.243 ग्राम सोने के आभूषण जिसकी कीमत 55 लाख, 105 किलो ग्राम चांदी के आभूषण व सिल्ली कीमत 67 लाख एवं नगदी 8 लाख 50 हजार रूपये बरामद किया। कार में सवार वाहन चालक हीरालाल यादव व सुनील जैन निवासी रायपुर से जब गहनों व रूपयों के संबंध में पूछताछ की गई तो आरोपियों ने गहनों के कोई वैध दस्तावेज दिखा नहीं पाये, जिसके बाद पुलिस ने रूपये व गहनों के साथ कार जब्त करते हुए दोनों को गिरफ्तार किया है। बताया गया कि सुनील जैन की सदन बाजार रायपुर में एसएस सिल्वर के नाम से ज्वेलर्स दुकान है। बताया गया कि आरोपी गहनों को बेचने के उद्देश्य से ओडि़शा ले गये थे। जब्त कार की कीमत 05 लाख रूपये है। पुलिस इस मामले की जानकारी इनकम टैक्स विभाग को दे दी है। आगे की पूछताछ इनकम टैक्स विभाग आरोपियों से करेगी।



Share

Leave a Reply