सुने मकान का ताला तोड़कर सोने के जेवरात व नगदी 30 हजार रुपयें की हुई चोरी, मामला दर्ज
रायपुर, सूने मकान का ताला तोड़कर दो भाईयों के घर से चोर आलमारी में रखे नगदी 30 हजार रुपयें एवं सोने,चांदी के जेवरात चोरी कर लिये। घटना की रिपोर्ट राजेनद्रनगर थाने में दर्ज की गई है।
मिली जानकारी के अनुसार देवपुरी कृष्णाकालोनी मकान नंबर 4680 निवासी जितेन्द्र कुमार भट्ट 30 वर्ष पिता स्व.बालाराम भट्ट ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि प्रार्थी 20 नवंबर को अपने परिवार के साथ गृहग्राम भंगेराभाठा चला गया था। वापस 22 नवंबर को सुबह 8.30 बजे अपने घर आने पर घर का ताला टूटा हुआ था अंदर जाकर देखने पर सारा सामान बिखरा पड़ा हुआ था,किसी ने आलमारी का लॉक तोड़कर उसमें रखे सोने का मंगलसूत्र,अंगुठी व चांदी का पायल तथा 8 हजार रुपयें चोरी कर लिया है। प्रार्थी का बड़ा भाई प्रथम तल में रहता है उसके भी मकान का ताला तोड़कर चोर आलमारी का लॉक तोड़कर सोने का कान का टप एवं नगदी 22 हजार रुपयें कुल 50 हजार की चोरी कर लिया है। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ धारा 380,457 के तहत अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।




