5 दिन में लगातार चौथी बार गिरे सोने के दाम, जाने आज के दाम
नई दिल्ली। सोने और चांदी के रेटों में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। सोना और चांदी के रेटों में आज गिरावट दर्ज की गई है। कल भी सोना और चांदी सस्ता हुआ था, इससे पहले दिन सोने के रेटों में इजाफा हुआ था, जबकि चांदी के रेट कम हुए थे।
आज सर्राफा बाजार में सोने के रेट 50 रुपए प्रति दस ग्राम की दर से कम हुए हैं जबकि चांदी के रेटों में प्रति किलो की दर से 300 रुपये की कटौती दर्ज की गई है। आने वाले दिनों में सोने और चांदी के रेटों में बड़ी गिरावट की संभावना है।
आज सर्राफा बाजार के मुताबिक 22 कैरेट सोने के रेट 50 रुपए प्रति दस ग्राम की दर से कम होकर 48 हजार 900 रुपये हो गए हैं, वहीं 24 कैरेट सोने के रेट 49 हजार 990 रुपये हैं। वायदा कारोबार के मुताबिक सोने के रेटों में कटौती संभव है।
इधर चांदी के रेटों में लगातार बड़ी गिरावट दर्ज की जा रही है। आज चांदी के रेटों में 300 रुपये की गिरावट के साथ 60 हजार 700 रुपये प्रति किलो भाव हो गए हैं। चांदी के रेटों में पिछले कुछ दिनों की बात करें तो 11 हजार से ज्यादा सस्ती हो गई है।




