CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

खुशखबरी! किसानों को मिलेगीं बोनस की राशि, बैंक खाते में आएंगे इतने पैसे

खुशखबरी! किसानों को मिलेगीं बोनस की राशि, बैंक खाते में आएंगे इतने पैसे
Share

 रायपुर  : छत्तीसगढ़ के अन्नदाताओं के आर्थिक स्थिति को मजबूत करने किसानो के हित में बड़ा फैसला लिया गया हैं. राज्य में धान खरीद का दायरा बढ़ाने के बाद अब किसानों को धान की खरीद पर बोनस देने का वादा पूरा करने जा रही है. कृषक उन्नति योजना के तहत किसानों के खाते में 12 मार्च को ₹13000 करोड़ ट्रांसफर किए जाएंगे. राज्य सरकार की इस स्कीम का फायदा छत्तीसगढ़ के 24 लाख से अधिक किसानों को होगा. और यही नहीं बल्कि इससे कृषि सेक्टर में उत्थान की संभावनाएं बढ़ेंगी।

किसानो के लिए सरकार ने किया ऐलान
छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य के Farmer Welfare के लिए जो वादे किए थे, उन्हें ‘मोदी की गारंटी’ के रूप में प्रचारित किया गया. बता दे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर पोस्ट करके इस बारे में बताया है उन्होंने कहा है कि विष्णु सरकार का पक्का है इरादा. निभायेंगे किसानों से किया हर वादा. कृषक उन्नति योजना से कृषक समुदाय समृद्ध होगा. राज्य के किसानों को 12 मार्च को राशि जारी की जाएगी.

किसानों को मिलेगीं बोनस की राशि

विधानसभा चुनाव के दौरान राज्य में बीजेपी सरकार ने किसानों को बोनस देने के बारे में कहा था. फिलहाल अब सरकार अपना वादा पूरा करने जा रही है. राज्य सरकार किसानों को इस खरीद के बदले पैसा ट्रांसफर करेगी. जिसके तहत ₹917 प्रति क्विंटल धान की अंतर राशि ट्रांसफर की जाएगी. सरकार के इस फैसले से किसानों तो न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) सहित कुल 3100 रुपये प्रति क्विंटल मिलेंगे.

किसानों के बैंक खाते में ₹13000 करोड़ ट्रांसफर किए जायेंगे
बता दें इस साल खरीफ के सीजन में 144.92 लाख मीट्रिक टन की समर्थन मूल्य पर खरीद हुई है. यह अब तक का सबसे ज्यादा आंकड़ा है. छत्तीसगढ़ सरकार ने इस वादे को पूरा करने के लिए चालू वित्त वर्ष 2024-25 के बजट में कृषक उन्नति योजना के लिए अलग से 10 हजार करोड़ रुपये और पिछले साल के अनुपूरक बजट में 3 हजार करोड़ रुपये की राशि का प्रावधान किया है.



Share

Leave a Reply