नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

जिले के कैंसर मरीजों के लिए बड़ी खुशखबरी : दंतेवाड़ा में मिलेगी अब कीमोथेरेपी की सुविधा, पढ़ें पूरी खबर

जिले के कैंसर मरीजों के लिए बड़ी खुशखबरी : दंतेवाड़ा में मिलेगी अब कीमोथेरेपी की सुविधा, पढ़ें पूरी खबर
Share

दंतेवाड़ा | छत्तीसगढ़ के जिला अस्पतालों में कैंसर कीमोथेरेपी जल्द ही शुरू किया जा रहा है, चूँकि कीमोथेरेपी महंगा है। जिसकी वजह से गरीब मरीजों का इलाज समय से नहीं हो पाता और इसके बुरे परिणाम देखने को मिलते हैं। इसे ध्यान रखते हुए शासन द्वारा हर जिले में कीमोथेरेपी एवं पैलिएटिव केयर की शुरुआत की जा रही है। जिला अस्पताल दंतेवाड़ा में भी यह सुविधा शुरू की जाएगी। इसके तहत चिकित्सक एवं पैरामेडिकल स्टाफ को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। 

इसी तारतम्य में 26 फरवरी 2020 को जिला अस्पताल दंतेवाड़ा में कैंसर स्कैनिंग कैंप कार्यक्रम आयोजन किया जा रहा है। जिसमें मुंबई के वरिष्ठ कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. दिनेश पेढारकर एवं राज्य नोडल अधिकारी अधिकारी डॉ.सीएम त्रिपाठी एवं टीम द्वारा प्रशिक्षण एवं परामर्श दिया जाएगा। शिविर का लाभ उठाने के लिए कैंसर के मरीजों को एक दिवस पूर्व में पंजीयन कराना पड़ेगा एवं कैंसर के मरीज अपने संपूर्ण दस्तावेजों की छायाप्रति साथ में लाएं। जिला मुख्यालय से दूर रहने वाले मरीज एक दिवस पूर्व आकर जिला अस्पताल में भर्ती हो जावे तथा दूसरे दिन शिविर में परीक्षण करवाएं एवं परामर्श लें। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एसपी शांडिल्य और सिविल सर्जन मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ एमके नायक ने जनसाधाराण से आग्रह करते हुए कहा कि वे कैंसर के मरीजों को उक्त शिविर में पहुंचाकर ज्यादा से ज्यादा लाभान्वित करने के लिए सहभागिता निभाएं।
 


Share

Leave a Reply