CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

शराब प्रेमियों के लिए खुशखबरी: प्रदेश के इन जिलों में आज से खुलेंगे बार-होटल, जारी हुआ दिशा-निर्देश

शराब प्रेमियों के लिए खुशखबरी: प्रदेश के इन जिलों में आज से खुलेंगे बार-होटल, जारी हुआ दिशा-निर्देश
Share

रायपुर। प्रदेश में आज से बार और होटलों को खुलने की अनुमति मिल गई है। वहीं अभी रविवार संपूर्ण लॉकडाउन जारी रहेगा। प्रदेश में एक जून से बार, होटल और क्लब खुल सकेंगे। फिलहाल छूट 18 जिलों में लागू रहेगी, जिन जिलों में 5 फीसदी से कम संक्रमण दर है। प्रदेश में पहले की तरह दुकानों को शाम 6 बजे के बाद खोलने की अनुमति नहीं होगी और रविवार को टोटल लॉकडाउन रहेगा। जिन जिलों में संक्रमण दर 5 प्रतिशत से ज्यादा है जैसे रायगढ़, जांजगीर, सूरजपुर वहां पहले की तरह सख्ती जारी रहेगी। छूट फिलहाल 18 जिलों को मिलेगी क्योंकि इनमें या तो संक्रमण की दर 5 प्रतिशत या उससे कम है। इसके अलावा सभी जिलों में धारा 144 अब भी लागू रहेगा।

5 फीसदी से कम संक्रमण दर वाले जिले-
नारायणपुर, बेमेतरा, दुर्ग, कबीरधाम, राजनांदगांव और कांकेर जिलें में अभी संक्रमण की दर 2 प्रतिशत। कोरबा जिले में 3 प्रतिशत, बिलासपुर, महासमुंद, रायपुर, बलौदाबाजार, सरगुजा,सुकमा,बीजापुर, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले में 4 प्रतिशत, बलरामपुर, दंतेवाड़ा और जशपुर जिले में अभी 5 प्रतिशत है।
सरकार ने अपनी गाइडलाइन में सख्ती से कहा है कि इन छूट के बावजूद लोगों को कोरोना गाइडलाइन का सख्ती से पालन करना होगा। वहीं सभी जिलों में व्यापारियों को ज्यादा से ज्यादा होम डिलीवरी पर जोर देने की भी बात सरकार के आदेश में कही गई है। गाइडलाइन के मुताबिक रजिस्ट्री ऑफिस 5 फीसदी से ज्यादा संक्रमण वाले जिलों में भी सामान्य समय में खुल सकेंगे।
 



Share

Leave a Reply