रेल यात्रीयों के लिए खुशखबरी: 10 अप्रैल से 12 पैसेंजर स्पेशल ट्रेनों की सुविधा
रायपुर। रेल यात्रियो की सुविधा एवं मांग को ध्यान मे रखते हुये दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से 12 पैसेंजर स्पेशल ट्रेनों की सुविधा 10 अप्रैल, 2021 से शुरू की जा रही है। सभी गाडिय़ो का परिचालन विभिन्न तिथियो में किया जाएगा।
रेल मंडल के अधिकारिक सूत्रों से आज मिली जानकारी के अनुसार 08740 बिलासपुर-शहडोल मेमू पैसेंजर स्पेशल 10 अप्रैल से, 08749 शहडोल-बिलासपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल 10 अप्रैल से, 08758 अंबिकापुर-अनूपपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल 10 अप्रैल से, 08739 शहडोल-बिलासपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल 10 अप्रैल से, 08736/ 08735 बिलासपुर-रायगढ़- बिलासपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल 11 एवं 12 अप्रैल से, 08738/ 08737 बिलासपुर-रायगढ़-बिलासपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल 12 अप्रैल, 2021 से, 08861/08862 गोंदिया-झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू पैसेंजर स्पेशल 10 एवं 11 अप्रैल, 2021 से, 08264 / 08263 बिलासपुर-टिटलागढ़-बिलासपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल 10 एवं 11 अप्रैल से आगामी आदेशानुसार तक चलेगी। इन सभी गाडिय़ो में कोविड -19 के सभी नियमो का पालन करना बहुत जरूरी है।




