शराब प्रेमियों के लिए खुशखबरी! राज्य में आज से खुल रहे है विदेशी शराब दुकान
रायपुर, प्रदेश की सभी विदेशी शराब, बीयर और प्रीमियम फुटकर शराब दुकान आज 4 जून शुक्रवार से खुल जाएंगी, इसके पहले 25 मई को देसी शराब दुकान खोली गई थी, अभी तक विदेशी शराब की ऑनलाइन बिक्री की जा रही थी। करोना संक्रमण कम होने के साथ ही है अब शराब दुकान खोलने का फैसला लिया गया है। जारी आदेश में आबकारी विभाग के आयुक्त को संबोधित करते हुए लिखा कि राज्य शासन समस्त विदेशी फुटकर मदिरा दुकानों से मदिरा व बीयर दुकानों से नगद बिक्री की अनुमति प्रदान करता है ।
मदिरा दुकान के संचालन के दौरान कोविड-19 प्रोटो कॉल तथा कोरोना महामारी से बचाव के लिए शासन द्वारा समय-समय पर जारी एसओपी का अनिवार्य रूप से पालन किया जाए।
देखें आदेश की कॉपी





