CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

अच्छी खबर : जिले के कुल 582 गांवों में से इतने गांव कोरोना से मुक्त

अच्छी खबर : जिले के कुल 582 गांवों में से इतने गांव कोरोना से मुक्त
Share

अम्बिकापुर । जिले के कुल 582 गांवों में से 218 गांव कोरोना से मुक्त हो चुके है और शेष 364 गांवों को कोरोना मुक्त करने जिला प्रशासन और स्वस्थ्य विभाग अग्रसर हैं।
कलेक्टर संजीव कुमार झा के मार्गदर्शन में जिले से लेकर गांव तक कोरोना टेस्टिंग, होंम आईसोलेशन और जागरूकता अभियान पर निगरानी कर जरूरी निर्देश और प्रोत्साहन दिया जा रहा है। ग्रामीण कोरोना निगरानी दल के सदस्य गांव के एक एक पॉजिटिव केस तथा होंम आईसोलेशन के मरीजो पर सतत निगरानी रख मितानिनों के माध्यम से दवाई उपलब्ध करा रहे है। ग्रामीणों को कोरोना से बचाव के लिए टीकाकारण, टेस्टिंग और नियमो का अनुपालन करने जागरूक किया जा रहा है। यही कारण है कि जिले में ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना पॉजिटिविटी दर कम हो रही है और गांव कोरोना मुक्त हो रहे है।
जिला स्तर पर निगरानी के लिए केक्टोरेट सभाकक्ष में कंट्रोल रूम बनाया गया है जहां एलईडी टीवी विकासखण्डों में स्थित कंट्रोल रूम के सीसीटीवी कैमरों से नेटवर्क से जुड़ा हुआ है। यहां 24 घंटे कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है जो विकसखण्ड कंट्रोल रूम के कर्मचारियों की निगरानी करते हैं। विकसखण्ड स्तरीय कंट्रोल रूम से अधिकारिययो द्वारा गांवों से जुड़े सेक्टर अधिकारियो से प्रत्येक होंम आसोलेशन के मरीज की स्थिति, दवा वितरण, टेस्टिंग सहित अन्य जानकारी प्रतिदिन ली जा रही है। प्रत्येक जनपद में गांव की संख्या के अनुसार 5 से 10 गांव को एक सेक्टर में बांटकर प्रत्येक सेक्टर में एक सेक्टर अधिकारी बनाये गए है। 7 जनपद अंतर्गत 582 गांवों के लिए 52 सेक्टर अधिकारी नियुक्त है। गांव की निगरानी के लिए कोटवार, शिक्षक सहित अन्य कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। ग्रामीण क्षेत्रो में प्रतिदिन 4 हजार से अधिक सैंपलिंग की जा रही है।
 



Share

Leave a Reply