CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

पूर्व तट रेलवे के अंगुल-तालचर रोड सेक्शन में मालगाड़ी पटरी से उतरी, कुछ गाडिय़ां हुई प्रभावित

 पूर्व तट रेलवे के अंगुल-तालचर रोड सेक्शन में मालगाड़ी पटरी से उतरी, कुछ गाडिय़ां हुई प्रभावित
Share

रायपुर। पूर्व तट रेलवे के अंगुल-तालचर रोड सेक्शन में मालगाड़ी पटरी से उतरने से कुछ गाडिय़ो का परिचालन प्रभावित रहेगा। इसी प्रकार दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से होकर जाने वाली कुछ गाडिय़ो को रद्द एवं परिवर्तित मार्ग से रवाना किया जाएगा।

रायपुर रेल मंडल कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार अंगुल-तालचर रोड सेक्शन में मालगाड़ी पटरी से उतरने के कारण 15 सितम्बर  को पूरी एवं दुर्ग से चलने वाली गाड़ी संख्या 08425/08426 पूरी-दुर्ग-पूरी स्पेशल ट्रेन रद्द रहेगी। इसी प्रकार 15 सितम्बर को पूरी से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 02093 पूरी-जोधपुर स्पेशल ट्रेन को परिवर्तित मार्ग खुर्दा रोड-जखपुरा-जारोली-चक्रधरपुर-झारसुगुड़ा-ईब होकर रवाना की जाएगी। इसी दिन पूरी से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 08405  पूरी-अहमदाबाद स्पेशल ट्रेन को परिवर्तित मार्ग  खुर्दा रोड-विजयनगरम- टिटलागढ़-लखोली होकर रवाना की जाएगी। 14 सितम्बर को इंदौर से रवाना हुई गाड़ी संख्या 09371 इंदौर-पुरी स्पेशल ट्रेन को परिवर्तित मार्ग संबलपुर-टिटलागढ़-विजयनगरम-खुर्दा रोड होकर रवाना की जाएगी। 


Share

Leave a Reply