रायपुर: हावड़ा-मुंबई रेल मार्ग में मालगाड़ी के चक्के पटरी से उतरे, ट्रेनें प्रभावित
रायपुर । राजधानी रायपुर के करीब उरकुरा रेलवे स्टेशन के पास मालगाड़ी के चक्के पटरी से उतरे हैं। घटना रविवार शाम की है। हावड़ा-मुंबई रेल मार्ग में घटना होने से ट्रेनें प्रभावित हुई हैं। मिली जानकारी के मुताबिक मालगाड़ी बिलासपुर से छिंदवाड़ा जा रही थी। मालगाड़ी के एक बोगी के चक्के पटरी से उतरे हैं। घटना मिडिल लाइन में हुई है। अप और डाउन लाइन से ट्रेनों को निकाला जा रहा है, लेकिन समय लग रहा है। घटना की सूचना मिलते आलाधिकारी सहित राहत टीम मौके पर रवाना हुई। लाइन क्लीयर करने का कार्य जारी है।




