सरकार के महात्वाकांक्षी योजना की घोषणा: नरवा, गुरूवा, बाड़ी योजना के तहत हरेली के दिन से गोबर खरीदेगी सरकार
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार नरूवा, गुरूवा, बाड़ी योजना को आर्थिक तौर पर अधिक मजबूत बनाने के लिए हरेली के दिन से गोबर खरीदने की महात्वाकांक्षी योजना की शुरूआत करने जा रही है। पशुपालन व्यवस्था में जुड़े लोगों को मजबूत करने की दिशा में यह एक क्रांतिकारी पूर्ण कदम होगा। यह जानकारी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज पत्रकारों से चर्चा करते हुए दी। उन्होंने बताया कि गोबर का रेट तय करने सहित तमाम मुद्दों पर प्लान तैयार करने कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे की अध्यक्षता में मंत्रीमंडलीय उपसमिति बनाई गई है, जिसमें मो. अकबर, जय सिंह अग्रवाल, प्रेमसाय टेकाम सहित कई मंत्री, मुख्य सचिव आर.पी.मंडल की अध्यक्षता में वित्तीय प्रबंधन को मजबूत करने अधिकारियों की एक समिति बनाई गई है जो अपनी रिपोर्ट 15 दिनों के भीतर देंगे। सहकारिता विभाग, वन विभाग, कृषि विभाग, राजस्व विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों की यह टीम गांव-गांव में पशुपालन करने वालों सेे गोबर गैस खरीदेगी। आम लोग सहित सभी वर्ग अपने सुझाव सरकार को मंत्रमंडलीय उपसमिति के समक्ष दे सकते है। मुख्यमंत्री ने बताया कि हर ग्राम में बनने वाली समिति में 10 से अधिक लोगों को रोजगार मिलेगा। जैविक खेती को ग्रामीण ईलाकों में मजबूती मिलेगी। पशु इधर-उधर भटकते है वह कम होगी। पशुपालन में लगे लोगों को आर्थिक तौर पर मजबूती का रास्ता तय होगा। मुख्यमंत्री भूपेश बधेल ने बताया कि इस योजना का नाम भी तय कर दिया गया है। ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में हर जिले के गांव में बनी गोठान को केंद्र बिंदु रखकर काम किये जाएंगे।




