CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

सरकार ने की 193 दिन में चेक पोस्ट से 44 करोड़ 76 लाख की वसूली- बृजमोहन अग्रवाल

 सरकार ने की 193 दिन में चेक पोस्ट से 44 करोड़ 76 लाख की वसूली- बृजमोहन अग्रवाल
Share

रायपुर। पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने परिवहन चेक पोस्ट से प्राप्त राजस्व को लेकर विधानसभा में प्रश्न उठाया, उन्होंने परिवहन मंत्री से पूछ कि प्रदेश में बंद चेक पोस्टो को कब प्रारंभ किया गया, चेक पोस्टो से कितनी राशि वसूल की गई, समझौता शुल्क कितना लिया गया, चेक पोस्ट में कितने कर्मचारी कार्यरत है, क्या चेक पोस्ट में धरमकांटा लगा है।

परिवहन मंत्री ने अपने उत्तर में बताया कि 17 जुलाई 2020 से प्रदेश में बंद किये गए चेक पोस्ट को पुनः प्रारंभ किया गया है। प्रदेश के 16 में से किसी भी चेक पोस्ट में धरमकांटा स्थापित नहीं है। पिछले 6 महिने 13 दिन में चेक पोस्ट से 44 करोड़ 76 लाख 79 हजार 857 रूपये की वसूली की गई है, जिसमें फीस के रूप में 41 लाख 71 हजार 480 समझौता शुल्क के रूप में 38 करोड़ 33 लाख 56 हजार 4 सौ रूपये व टैक्स के रूप में 6 करोड़ 1 लाख 51 हजार 657 रूपये प्राप्त हुई है। वहीं बेरियरो में 70 विभाग के नियमित कर्मचारी, 10 होमगार्ड के सैनिक एवं 32 कलेक्टर दर पर दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी कार्यरत है।


Share

Leave a Reply