CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

अनुसूचित व नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे शासन की योजनाएं : राज्यपाल

अनुसूचित व नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे शासन की योजनाएं : राज्यपाल
Share

 राज्यपाल ने राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक ली

रायपुर :- राज्यपाल रमेन डेका ने गुरुवार को राजभवन में मुख्य सचिव अमिताभ जैन, पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा, महानिदेशक अरूण देव गौतम एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक लेकर राज्य में प्रशासन, कानून एवं व्यवस्था, नक्सल प्रभावित एवं आदिवासी क्षेत्रों में केंद्र व राज्य शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति, आपदा प्रबंधन की तैयारी सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी ली एवं दिशा निर्देश दिये।

राज्यपाल डेका ने राज्य में कानून व्यवस्था पर चर्चा करते हुए वामपंथ उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों के भौगोलिक स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि जो नक्सली समर्पण कर रहें है उन्हें समाज की मुख्य धारा में लाने के लिए उपाय करंे और प्राथमिकता से उन्हें आश्रय उपलब्ध कराया जाये। इन क्षेत्रों के लोगों को केन्द्र एवं राज्य शासन की शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाये। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में व्यापक रूप से संचार व्यवस्था की जाए ताकि यहां के निवासी दूसरे क्षेत्रों के विकास एवं गतिविधियों के बारे में जान सकें।

पुलिस महानिदेशक जुनेजा ने प्रेजेंटेशन के माध्यम से छत्तीसगढ़ की भौगोलिक स्थिति से राज्यपाल को अवगत कराया और पिछले पांच वर्षो में राज्य में होने वाले बड़ी घटनाओं का संक्षिप्त विवरण दिया। राज्यपाल ने मानव तस्करी रोकने के लिए किए गए उपायों, नये न्याय अधिनियम लागू करने के लिए पुलिस द्वारा की गई तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि पुलिस को शारीरिक रूप से चुस्त रहना चाहिए और जनता से मित्रवत् व्यवहार करना चाहिए। पुलिस विभाग में लंबे समय तक पद खाली न रहें और रिक्त पदों पर भर्ती त्वरित रूप से होना चाहिए।

राज्यपाल डेका ने अनुसूचित क्षेत्रों में सामाजिक एवं सांस्कृतिक विकास के लिए सी.एस.आर और जिला खनिज न्यास (डी.एम.एफ.फंड) की राशि खर्च की जानकारी। इन क्षेत्रों में नवजात शिशुओं की स्वास्थ्य सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने और प्रधानमंत्री टी.बी. मुक्त भारत अभियान में निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप प्रगति लाने के लिए निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार से मिलने वाले शत-प्रतिशत राशि निचले स्तर तक पहुंचाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए

राज्यपाल डेका ने राज्य में विशेष कर स्थानीय निकायों में शौचालयों की स्थिति की जानकारी ली। मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने बताया कि प्रदेश में स्वच्छता अभियान का द्वितीय चरण चल रहा है।

बैठक में अपर मुख्य सचिव, गृह एवं जेल मनोज कुमार पिंगुआ, राज्यपाल के सचिव यशवंत कुमार, राजस्व विभाग के विशेष सचिव रमेश शर्मा, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक द्वय विवेकानंद, (खुफिया) अमित कुमार, उप सचिव श्रीमती हिना अनिमेष नेताम सहित गृह विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।



Share

Leave a Reply