सरकार शराब दूकान खोलने संबंधी प्राप्त आवेदन पत्रों को सार्वजनिक करे - अशोक बजाज
रायपुर | जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष अशोक बजाज ने कहा कि आबकारी मंत्री के उस बयान को हास्यास्पद बताया है जिसमें उन्होंने द्वारा शराब दूकान खोलने के पक्ष में यह तर्क दिया है कि दुकानें खोलने के लिए जनता की मांग पर आ रही है | श्री बजाज ने कहा कि कांग्रेस शराबबंदी को लेकर किये गए चुनावी वादे से मुकर रही है | जबकि सरकार के पास शराबबंदी एवं चुनावी वादे को पूर्ण करने का यह सुनहरा अवसर है | उन्होंने कहा कि शराब दूकानों को खोलने से घरेलू हिंसा बढ़ेगी तथा लोग लॉकडाउन के नियमों के प्रति उदासीन हो जायेंगें | श्री बजाज ने कहा कि प्रदेश की जनता यह जानने के लिए उत्सुक है कि किन किन व्यक्तियों, जनप्रतिनिधियों, स्वयंसेवी संस्थाओं एवं महिला समूहों ने सरकार से शराब दूकान खोलने की मांग की है | सरकार उन सभी पत्रों को सार्वजनिक करे | स्मरण रहें कि जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष अशोक बजाज नशा हे खऱाब : झन पीहू शराब का नारा देकर हजारों लोगों को नशामुक्ति के लिए प्रेरित किया है |




