CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

मध्यप्रदेश के समान सभी पत्रकारों को सपरिवार कोरोना उपचार दिलाए सरकार - -रायपुर प्रेस क्लब अध्यक्ष

 मध्यप्रदेश के समान सभी पत्रकारों को सपरिवार कोरोना उपचार दिलाए सरकार - -रायपुर प्रेस क्लब अध्यक्ष
Share

रायपुर। प्रेस क्लब अध्यक्ष दामु आम्बेडारे ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मांग की है कि यहां भी मध्य प्रदेश सरकार की तरह बिना वर्गीकरण के सभी पत्रकारों और उनके परिवार के कोरोना उपचार का खर्च सरकार वहन करे। रायपुर प्रेस क्लब अध्यक्ष दामु आम्बेडारे ने कहा है कि जिस प्रकार मध्यप्रदेश सरकार ने प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया के अधिमान्य तथा गैर अधिमान्य पत्रकारों, कैमरामैन, फोटोग्राफरों तथा उनके परिवार के कोरोना उपचार का व्यय वहन करने का निर्णय लिया है और प्रकार छत्तीसगढ़ में भी सभी पत्रकारों को सपरिवार कोरोना उपचार उपलब्ध कराया जाना चाहिए। प्रेस क्लब अध्यक्ष दामु आम्बेडारे ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आग्रह किया है कि पूर्व में किए गए अनुरोध पर भी तत्काल प्रभाव से निर्णय लेते हुए सभी पत्रकारों को फ्रंट लाइन वर्कर घोषित कर उन्हें समुचित सुरक्षा कवच उपलब्ध कराएं तथा मध्यप्रदेश सरकार की तरह छत्तीसगढ़ में भी पत्रकारों तथा उनके परिवार के कोरोना उपचार का व्यय सरकार वहन करे। उन्होंने कहा कि राज्य में कोरोना संक्रमित होकर कई पत्रकार अपने कर्म का धर्म निभाते जीवन  समर्पित कर चुके हैं और बड़ी संख्या में प्वत्रकार तथा उनके परिवार संक्रमित हैं, जिन्हें बचाने के लिए तत्काल सरकार की मदद की जरूरत है।


Share

Leave a Reply