CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

कोरोना से मृत्यु पर शासन से नहीं मिलेगी कोई राशि

 कोरोना से मृत्यु पर शासन से नहीं मिलेगी कोई राशि
Share

धमतरी। कोविड-19 से मृत्यु होने पर संबंधित के परिजन को शासन की ओर से किसी प्रकार की सहायता राशि प्रदान करने का कोई प्रावधान नहीं है।

कोरोना संक्रमण से जिले में रोज 4-5 लोगों की मौत हो रही है। जिला प्रशासन कोविड मरीजों के इलाज के लिए अस्पतालों में सुविधाएं मुहैया कराई है। मरीजों की संख्या लगातार बढने से स्थितियां बिगडने लगी है। कई सरकारी और प्रायवेट जगहों को कोविड अस्पताल बनाने की तैयारी चल रही है। कोविड से मौत होने वाले के परिजनों को सहायता राशि देने की भी मांग उठ रही है। लेकिन शासन किसी प्रकार से कोई सहायता राशि देने का प्रावधान नहीं है और न ही ऐसा कोई आदेश प्राप्त हुआ है। कोविड-19 नियंत्रण संबंधित जिला नोडल अधिकारी और डिप्टी कलेक्टर एचएल गायकवाड़ ने कहा कि कोविड से मृत्यु पर सहायता राशि देने का कोई प्रावधान नहीं है।

जिले में 9170 वैक्सीन उपलब्ध:-
जिले में कोरोना के बचाव के लिए वैक्सीन लगाने का कार्य सुचारू रूप से चल रहा है। गुरूवार को जिले में 9170 वैक्सीन स्टॉक में है। नगरी में 690 कोविशील्ड, 140 कोवैक्सीन, मगरलोड में 910 कोविशील्ड, कुरूद में 1610 कोविशील्ड, 440 कोवैक्सीन, गुजरा में 890 कोविशील्ड, अर्बन में 470 कोविशील्ड, 1370 कोवैक्सीन, डीव्हीएस 190 कोविशील्ड, 2500 कोवैक्सीन उपलब्ध है।


Share

Leave a Reply