विद्यार्थियों के हित में सरकार का निर्णय स्वागतेय: संकल्प मिश्रा
रायपुर | एनएसयूआई के जिला महासचिव संकल्प मिश्रा ने लॉकडाउन के चलते कक्षा दसवीं व बारहवीं के शेष विषयों की परीक्षाएं नहीं लेने के राज्य सरकार के निर्णय का स्वागत किया है और इस निर्णय को छात्रो के हित के लिये बताया है। ज्ञात हो कि कोरोना वायरस संक्रमण काल में लॉकडाउन के कारण राज्य सरकार ने शेष विषयों में आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर अंक देने का फैसला लिया है। मासिक व अर्धवार्षिक परीक्षा में मिले अंक को आधार माना जाएगा।
संकल्प मिश्रा ने कहा है कि सरकार के इस फैसले से विद्यार्थी जहां तनाव व चिंता मुक्त हुए हैं वहीं उनमें उत्साह भी है। वे अपने कैरियर की रूपरेखा बनाने में व्यस्त हो गए हैं। मिश्रा ने इस फैसले के लिए राज्य सरकार का आभार माना है।




