नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

दिवाली से पहले सस्ता सोना खरीदने का शानदार मौका, छूट पाने के लिए करना होगा ये काम

दिवाली से पहले सस्ता सोना खरीदने का शानदार मौका, छूट पाने के लिए करना होगा ये काम
Share

नई दिल्ली |  दिवाली से पहले सरकार एक बार फिर आपके लिए सस्ता सोना खरीदने का मौका दे रही है। दरअसल सरकार सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम के तहत सातवीं सीरीज जारी करने जा रही है। इस स्कीम के तहत 12 अक्टूबर से सस्ता सोना खरीदा जा सकता है। सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड का सब्सक्रिप्शन 12 से 16 अक्टूबर के बीच लिया जा सकता है।

पढ़ें : जिले में फिर सेक्स रैकेट का हुआ पर्दाफाश, पुलिस ने देह व्यापार के बुजुर्ग संचालक सहित 3 को किया गिरफ्तार

वहीं इस स्कीम के तहत सस्ता सोना खरीदने के लिए सेटलमेंट की तारीख 20 अक्टूबर है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) की सहमति के बाद जो निवेशक ऑनलाइन सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड खरीदेंगे उन्हें 50 रुपये की छूट मिलेगी लेकिन इसके लिए पेमेंट ऑनलाइन करना होगा। आरबीआई ने जारी एक बयान में कहा है कि सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड का मूल्य 5,051 रुपये प्रति ग्राम तय किया गया है। इसे ऑनलाइन खरीदने वालों के लिए कीमत 5,001 रुपये प्रति ग्राम होगी। इससे पहले सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड सीरीज-6 की इश्यू प्राइस 5,117 रुपये प्रति ग्राम थी, जिसकी सबक्रिप्शन 31 अगस्त से 4 सितम्बर तक खुला था। उल्लेखनीय है कि सरकार की ओर से रिजर्व बैंक द्वारा सॉवरेन गोल्ड बांड जारी किए जाते हैं।

 

 


Share

Leave a Reply