CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

गढ़कलेवा के संचालन हेतु समूह चयन प्रक्रिया प्रारम्भ

गढ़कलेवा के संचालन हेतु समूह चयन प्रक्रिया प्रारम्भ
Share

जशपुरनगर। कलेक्टर कावरे की अध्यक्षता में जिला स्तरीय चयन समिति की ओर से आज गढ़कलेवा के संचालन के लिए प्रस्तुत अभिरूचि की अभिव्यक्ति का परीक्षण किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक बालाजी राव, वनमंडलाधिकारी कृष्ण जाधव, सीईओ जिला पंचायत के.एस. मंडावी, डिप्टी कलेक्टर आर.एन. पांडे, सीएमएचओ पी. सुथार सहित वन विभाग, नगरीय निकाय के अधिकारीगण उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि नवनिर्मित गढ़कलेवा में छत्तीसगढ़ी लोक व्यंजन उपलब्ध कराने और विभिन्न गतिविधियां संचालित कराने के लिए इच्छुक समूहों से निविदा आमंत्रित कराए गए थे। इसके लिए तीन समूहों की ओर से निविदा प्रस्तुत किया गया था, जिसमें आशा समूह, अधिश्री और नारी जागृति समूह शामिल है। आज गढ़कलेवा परिसर में सभी समूहों के प्रतिनिधियों के समक्ष उनका निविदा का परीक्षण जिला स्तरीय समिति की ओर से किया गया। इस दौरान महिला समूह की ओर से बनाए जाने वाले छत्तीसगढ़ी व्यंजन की प्रस्तुतीकरण और गुणवत्ता का भी समिति की ओर से परीक्षण किया गया। कलेक्टर कावरे ने बताया कि महिला समूहों की ओर से प्राप्त निविदा, व्यंजन की प्रस्तुतीकरण सहित अन्य मानक योग्यताओं के आधार पर समूह का चयन किया जाएगा। 



Share

Leave a Reply