CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

वन विभाग की छापामार कार्यवाही, 3 लाख की इमारती लकड़ी किया जप्त

वन विभाग की छापामार कार्यवाही, 3 लाख की इमारती लकड़ी किया जप्त
Share

अम्बिकापुर: मुख्य वन संरक्षक वन वृत्त सरगुजा अनुराग श्रीवास्तव सरगुजा वन मंडलाधिकारी पंकज कुमार कमल के मार्गदर्शन में लखनपुर वन विभाग के एसडीओ विजेंद्र सिंह ठाकुर के नेतृत्व में वन आमला की ओर से 12 से 14 अगस्त तक लखनपुर सहित ग्राम तिरकेला में छापामार कार्यवाही करते हुए 3 लाख से अधिक की इमारती लकड़ी जप्त की गई है।

मिली जानकारी के मुताबिक लखनपुर वन अमला ने सर्च वारंट जारी करते हुए कुन्नी बिट के कटाई पानी जंगल में 12 व 13 अगस्त को तिरकेला पंडों पारा निवासी बलिंदर धरमपाल के पास से 22 नग साल चिराग आरा मशीन सहित अन्य सामग्री जप्त कर 3 काश्तकारों को पकड़ा है। तो वहीं वन विभाग की ओर से 14 अगस्त को लखनपुर नगर के वार्ड क्रमांक 7 निवासी तबरेज खान व शिक्षा कर्मी समशीदा बेगम के यहां छापामार कार्रवाई करते हुए 32 नग पटरा 2 नग खिड़की 6 नग चौखट 4 नग मिक्स  सागौन साल सीसम लगभग 3 लाख रुपए की इमारती लकड़ी जप्त करने की कार्रवाई की गई है।

लखनपुर वन क्षेत्राधिकारी सूर्यकांत सोनी ने बताया कि लगातार क्षेत्र में अवैध लकड़ी तस्करी की सूचना प्राप्त हो रही थी, जिसके बाद पर सर्च वारंट जारी कर तीन स्थानों में छापामार कार्रवाई करते हुए 3 लाख रुपए से अधिक की इमारती लकड़ी जप्त करते हए तबरेज खान, समसीदा बेगम, धर्मपाल, बलिंदर के खिलाफ कार्यवाही की गई है। साथ ही क्षेत्राधिकारी सूर्यकांत सोनी ने कहा कि क्षेत्र में अवैध लकड़ी तस्करी को लेकर आगे भी कार्यवाही जारी रहेगी। इस पूरी कार्यवाही में वन विभाग एसडीओ विजेंद्र सिंह ठाकुर, क्षेत्राधिकारी सूर्यकांत सोनी, उडऩदस्ता दल वन मंडल सरगुजा प्रभारी धर्मजीत पटेल व स्टाफ, परिसर सहायक कुन्नी (प्रशिक्षु वन क्षेत्रपाल) परिसर सहायक लखनपुर, परिसर सहायक अरगोती, चांदो, परिसर रक्षक लखनपुर, कुन्नी, तुरगा, कटिण्दा, सहित लखनपुर पुलिस बल मौजूद थे।



Share

Leave a Reply