CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

लॉकडाउन के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले मधुबन स्वीट्स में छापामार कार्रवाई, 20 हजार का लगा जुर्माना

 लॉकडाउन के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले मधुबन स्वीट्स में छापामार कार्रवाई, 20 हजार का लगा जुर्माना
Share

कोरबा। लॉकडाउन के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले नाफरमानों पर प्रशासन की कार्यवाई जारी है। बालको स्थित मधुबन स्वीट्स में नायब तहसीलदार के नेतृत्व में राजस्व विभाग ने छापामारी की है। जहाँ प्रतिबंध के बावजूद लोगों को मिठाई व समोसे बेचे जा रहे थे। नियमों की अवहेलना करने पर संचालक पर 20 हजार रुपए की चालानी कार्यवाई की गई है। प्रशासन की इस कार्यवाई से क्षेत्र में लॉक डाउन तोड़ऩे वालों में हड़कंप मचा है ।

राजस्व विभाग की टीम ने नायब तहसीलदार डी आर ध्रुव एम एस राठिया के नेतृत्व में मंगलवार को बालको स्थित मधुबन स्वीट्स में मिल रही शिकायत के आधार पर छापामारी की। इस दौरान होटल में ग्राहकों को मिठाई, समोसा आदि खाद्य सामग्री की बिक्री की जा रही थी। नायब तहसीलदार डी आर ध्रुव, एम एस राठिया ने इस लापरवाही पर संचालक को कड़ी फटकार लगाते हुए 20 हजार रुपए की अर्थदंड की कार्यवाई की है। साथ ही पुन:नियम तोडऩे पर एफ आईआर दर्ज कराए जाने की चेतावनी दी गई है। टीम की औचक निरीक्षण से क्षेत्र में हड़कंप मचा है। साथ ही प्रशासन एवं कानून की सख्ती से व्यापारी लॉकडाउन का पालन करने के प्रति भी सजग रहेंगे। इस कार्यवाई में आरआई सत्या रायकर, खेलन सूर्यवंशी, हल्का पटवारी रेशम लाल साहू शामिल थे।


Share

Leave a Reply