CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

बड़ी खबर : राजधानी रायपुर में लॉकडाउन के दौरान ईद की नमाज हेतु जारी हुआ दिशा निर्देश, पढ़ें पूरी खबर

बड़ी खबर : राजधानी रायपुर में लॉकडाउन के दौरान ईद की नमाज हेतु जारी हुआ दिशा निर्देश, पढ़ें पूरी खबर
Share

रायपुर | कोरोना संक्रमण की भयावहता को देखते हुए इस बार ईद की नमाज में भी भीड़ एकत्र न होने का दिशा निर्देश जारी किया गया है। कोविड-19 के चलते राजधानी रायपुर समेत प्रदेश में सभी जगहों पर लाकडाउन हैं। ऐसे में ईद उल फित्र का त्यौहार कैसे मनाया जाना है। इस बावत छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड की ओर से दिशानिर्देश जारी कर दिया गया है। जिसमें बताया गया है कि ईदुल फित्र की नमाज के लिए मस्जिद, ईदगाह, मदरसा, दरगाह में 5 से ज्यादा लोग उपस्थित न हों। लाकडाउन के नियम का उल्लंघन करते पाये जाने पर संबंधित मुतवल्ली साहेबान नियमत: स्वमेव जवाबदेह होंगे। आम जमाती ईदुल फित्र की नमाज शरीअत के अनुसार अपने अपने घर पर अदा करें। जिलें में कोविड संक्रमण की स्थिति को देखते हुए स्थानीय प्रशासन द्वारा समय समय पर पृथक निर्देश जारी किए गए हैं। उन निर्देशों का कड़ाई से पालन किया जाना हैं। दरगाह कब्रस्तान आदि स्थानों पर किसी भी स्थिति में भीड़ एकत्रित न करें। यह जानकारी समस्त मुतवल्ली, मस्जिद दरगाह कब्रस्तान ईदगाह कमेटी छत्तीसगढ़ को भी भेज दी गई है।



Share

Leave a Reply