CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

राजधानी रायपुर में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन हेतु दिशा निर्देश हुआ जारी, 14 अक्टूबर से इस तारीख तक किया जायेगा विसर्जन

राजधानी रायपुर में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन हेतु दिशा निर्देश हुआ जारी, 14 अक्टूबर से इस तारीख तक किया जायेगा विसर्जन
Share

 रायपुर | कोविड 19 महामारी को ध्यान में रखते हुए विशेष सावधानी के साथ नगर निगम रायपुर के आयुक्त  प्रभात मलिक ने विगत वर्ष की तरह इस वर्ष 2021 को भी  दुर्गा माता की प्रतिमाओं के श्रद्धापूर्वक विसर्जन हेतु श्रद्धालु नागरिकों के लिए नगर निगम रायपुर की ओर से खारून नदी में महादेवघाट पाटन पुलिया के पास विसर्जन कुंड में दिनांक 14 अक्टूबर को को सुबह 6 बजे से 17 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे तक निगम जोन कमिश्नरों सहित जोन अमले की प्रशासनिक ड्यूटी लगा दी है। आयुक्त ने जोन 8 कमिश्नर को  दुर्गा माता विसर्जन की प्रशासनिक व्यवस्था हेतु महादेव घाट में लाईट, क्रेन, स्टेज एवं लाउड स्पीकर, साफ सफाई आदि की आवश्यक व्यवस्था तत्काल सर्वोच्च प्राथमिकता से सुनिश्चित करवाने के आदेश दिये है।   

नगर निगम रायपुर के आयुक्त  प्रभात मलिक ने माननीय नेशनल ग्रीन ट्रिब्युनल एनजीटी एवं शासन द्वारा दिये गये निर्देषों का पालन करने के निर्देश संबंधित निगम अधिकारियों को दिये है। नगर निगम के आयुक्त ने निर्देशित किया है कि दुर्गा उत्सव के अवसर पर नेशनल ग्रीन ट्रिब्युनल एनजीटी एवं शासन द्वारा दिये गये निर्देशों का पालन किये जाने, विसर्जन कुंड स्थल पर दुर्गा विसर्जन के पूर्व पूजन सामग्री को अलग कराकर उपयुक्त स्थल पर रखे जाने माननीय नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल एनजीटी के निर्देशानुसार नदी में स्थायी कुंड से विसर्जित मलमा अन्य बांस बल्ली एवं दूसरी सामग्रियों को 24 घंटे के भीतर कुंड से बाहर निकालकर जल को दूषित होने से बचाये जाने, नदी में दुर्गा विसर्जन न हो इसका कडाई से पालन किया जावे तथा नदी के जल को दूषित होने से बचाया जावे साथ ही माननीय नेशनल ग्रीन ट्रिब्युनल एनजीटी के निर्देशानुसार ध्वनि, वायु प्रदूषण पर नियत्रण रखने हेतु जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन को सूचित कर समन्वय स्थापित कर कार्यवाही करने, प्लास्टर आफ पेरिस पीओपी से बनी दुर्गा मूर्तियों पर रोक लगाने कार्यवाही करने, सडक पर यातायात अवरूद्ध करने वाले दुर्गा पंडालों के विरूद्ध जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन को सूचित कर समन्वय से नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश संबंधित निगम अधिकारियों को दिये है। आयुक्त ने कार्य के प्रति लापरवाही बरतने पर अनुशासनात्मक कार्यवाही करने की चेतावनी दी है। आयुक्त ने जिला प्रशासन द्वारा जारी कोविड 19 की गाईड लाईन का कडाई से पालन सुनिश्चित करवाने के निर्देश अधिकारियों को दिये है। 
 


Share

Leave a Reply