BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

कोविड अस्पताल में गूंजी किलकारी : मेडिकल टीम ने कोरोना संक्रमित महिला का कराया सुरक्षित प्रसव

कोविड अस्पताल में गूंजी किलकारी :  मेडिकल टीम ने कोरोना संक्रमित महिला का कराया सुरक्षित प्रसव
Share

रायपुरएक अक्टूबर सुबह की पहली किरण कोरबा जिले में लॉकडाउन खुलने के साथ ही कोरबा की रजगामार निवासी 24 वर्षीय कोरोना संक्रमित गर्भवती महिला की जिंदगी में नई खुशियां लेकर आई। जिले के डेडिकेटेड कोविड अस्पताल में महिला ने स्वस्थ बालक को जन्म दिया है। कोरोना महामारी के दौर में जिले के ईएसआईसी कोविड अस्पताल में मेडिकल टीम ने बडी उपलब्धि हासिल की है।

पढ़ें : BIG BREAKING : शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष की सड़क हादसे में हुई मौत, शहर कांग्रेस पदाधिकारियों में शोक की लहर

कोविड अस्पताल के डाक्टरों ने कोरोना संक्रमित महिला का सुरक्षित प्रसव कराया है। प्रसव के बाद जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ्य हैं। कोरोना संक्रमित महिला ने प्रसव के दौरान लड़का को जन्म दिया जोकि पूर्ण रूप से स्वस्थ्य है। मेडिकल टीम द्वारा नवजात शिशु की देखभाल की जा रही है तथा महिला का कोरोना ईलाज जारी है। इएसआईसी कोविड अस्पताल कोरबा में किसी कोरोना संक्रमित महिला का प्रसव का पहला मामला है।

पढ़ें : भाई ने ही की मूक-बधिर बहन के साथ दुष्कर्म, गर्भवती होने पर हुआ खुलासा, जाने कहा की है यह खबर

कलेक्टर श्रीमती किरण कौशल ने शिशुवती माता को बधाई दी और कोविड अस्पताल के पूरे मेडिकल स्टाफ की तारीफ कर होैसला बढ़ाया है। कलेक्टर ने कहा कि गर्भवती महिला के कोविड-19 संक्रमित होने के कारण सुरक्षित प्रसव कराना चुनौतीपूर्ण कार्य था जिसे डाक्टरों की टीम ने अच्छे ढंग से पूर्ण किया। कलेक्टर ने कहा कि जिले में बनाए गये कोविड अस्पताल में ईलाज कराने वाले मरीज लगातार ठीक हो रहे हैं। कोविड अस्पताल में कुशल डाक्टरों और नर्सों की मेडिकल टीम की ड्यूटी लगाई गई हैं।



Share

Leave a Reply