BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |

गुरुसिंह सभा गुरुद्वारा द्वारा संचालित गुरुमत कैंप का समापन,246 बच्चों ने लिया हिस्सा

गुरुसिंह सभा गुरुद्वारा द्वारा संचालित गुरुमत कैंप का समापन,246 बच्चों ने लिया हिस्सा
Share

 रायपुर। गुरुसिंह सभा गुरुद्वारा द्वारा संचालित गुरुमत कैंप का समापन समारोह आज गुरुद्वारा गुरुनानक नगर तेलीबांधा में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ संपन्न हुआ। यह गुरुमत कैंप 24 अप्रैल से प्रारंभ हुआ था, जिसमें कुल 246 बच्चों ने भाग लेकर गुरुमत, गुरबाणी, सिख इतिहास एवं नैतिक शिक्षा की विशेष जानकारी प्राप्त की। कैंप के दौरान बच्चों को गुरुमत सिखलाई के साथ-साथ सुंदर लेखन (कैलीग्राफी) एवं ड्रॉइंग प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया, जिससे बच्चों की धार्मिक एवं रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहन मिला।

कैंप की सबसे विशेष उपलब्धि यह रही कि नौ बच्चों ने गुरु साहिब की चरणी लगकर अमृत छकने का सौभाग्य प्राप्त किया। पूरे कैंप के दौरान 45 शिक्षकों ने बच्चों को अलग-अलग समूहों में विभाजित कर अत्यंत समर्पण भाव से शिक्षा प्रदान की। प्रत्येक शिक्षक ने आठ से दस बच्चों की जिम्मेदारी संभालकर उन्हें अनुशासित एवं संस्कारित वातावरण में गुरुमत की शिक्षा दी।

समापन समारोह के अवसर पर प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले सभी बच्चों को कौंसलेशन प्राइज एवं सम्मान प्रदान किए गए। इस एक माह के कैंप के दौरान संगतों द्वारा प्रतिदिन बच्चों के नाश्ते एवं सेवा की व्यवस्था बड़े प्रेम और सहयोग भाव से की गई, जिसके लिए गुरुद्वारा प्रबंधन समिति ने संगत का विशेष धन्यवाद किया।

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जगजीत सिंह खनूजा, जी.एस. भामरा, जसवीर सिंह घूम्मन, अमरजीत सिंह छावड़ा,  हरजीत सिंह तथा डॉ. सुरेंद्र सिंह टुटेजा विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए गुरुमत कैंप की सराहना की।



Share

Leave a Reply