जिले में गुटका,बीड़ी सिगरेट बेचते व्यवसायी सहित अन्य पर प्रशासन ने लगाया हज़ारो रुपए का जुर्माना, जाने कहा की है ये खबर
धमतरी | लॉक डाउन के दौरान लागू किए गए नियमों का उल्लंघन करने पर शुक्रवार को बड़ी कार्यवाही की गई। इसमें बीड़ी सिगरेट गुटखा बेचने वाले दुकानदार सहित अन्य पर 29000 रु जुर्माना वसूला गया। कलेक्टर रजत बंसल के निर्देशानुसार किराना दुकानों में आवश्यक वस्तुओं का मूल्य नियंत्रण मुनाफाखोरी रोकने एवं किराना दुकानदारों को वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए समुचित सुरक्षात्मक उपायों का पालन करने के लिए दल गठित किया गया है ।शुक्रवार को राजस्व खाद्य नापतोल नगर निगम मंडी खाद्य एवं औषधि प्रशासन की संयुक्त टीम ने शिकायत मिलने पर 15 किराना दुकानों में निरीक्षण किया ।




