CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

6.30 लाख रुपए का गुटखा बरामद, पिकअप जप्त

6.30 लाख रुपए का गुटखा बरामद, पिकअप जप्त
Share

धमतरी। एक पिकअप वाहन से भारी मात्रा में प्रतिबंधित जर्दा युक्त गुटखा बरामद किया गया है। यह कार्यवाही श्यामतराई वनोपज जांच नाका के पास की गई। गुटखा धमतरी की ओर आ रहा था। बरामद गुटखा की अनुमानित कीमत 6.30 लाख रूपए है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी अर्जुनी उमेंद्र टंडन ने टीम के साथ श्यामतराई नाका पहुंचकर वाहनों की चेकिंग की। वाहन चेकिंग के दौरान संदिग्ध पिकअप वाहन के आने पर रोककर पूछताछ की। वाहन चालक ने अपना नाम मनोज खरे पिता रामभरोसा खरे उम्र 30 वर्ष साकिन पीजी कॉलेज रोड जोधापुर वार्ड धमतरी बताया। पिकअप वाहन की तलाशी लेने पर उसमें बड़ी मात्रा में जर्दा युक्त गुटखा एवं अन्य सामग्री बोरियों में भरी मिली। 39 बोरियों में राजश्री गुटका के 390 पैकेट कीमती 468000 रूपए, 39 प्लास्टिक बोरियों में केपी ब्लैक लेबल प्रीमियम च्वाइस तंबाकू कुल 3900 पाउच पैकेट कीमती 11700 रूपए, दो प्लास्टिक बोरी में केसर युक्त पान बाग गुटखा 396 पैकेट कीमती 47520 रूपए एवं 5 बोरी में अन्नी ब्लैक स्वीट सुपारी 230 पैकेट कीमती 13800 रूपए बरामद किया गया।
पूछताछ में वाहन चालक ने बरामद किए गए गुटखा एवं अन्य सामग्री को सिहावा चौक धमतरी के प्रहलाद उर्फ पहलू के लिए ले जाना बताया। जिसके संबंध में विधिवत कार्यवाही की जा रही है। परिवहन में प्रयुक्त वाहनको विधिवत जप्त कर धारा 273 आईपीसी एवं सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद का प्रतिषेध, व्यापार तथा वाणिज्य उत्पादन प्रदाय व वितरण का अधिनियम 2003 की धारा 20(2) के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई।
 



Share

Leave a Reply