साइंस कॉलेज मैदान में हुआ हनुमान चालीसा पाठ, 26 फरवरी से होगा स्वदेशी मेला का शुभारंभ
रायपुर, साइंस कॉलेज मैदान में 26 फरवरी से 7 दिवसीय स्वदेशी मेला का आयोजन होने जा रहा है इसी तारतम्य में मेला आयोजन स्थल पर आज मंगलवार को भक्तिमय वातावरण में सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया। पाठ में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। इस अवसर पर हनुमान जी की विधिवत पूजा-अर्चना की गई। हनुमान चालीसा पाठ के जजमान कैट के प्रदेश कोषाध्यक्ष व समाजसेवक अजय अग्रवाल व उनकी पत्नी श्रीमती वर्षा अग्रवाल उपस्थित रहे।
हनुमान चालीसा पाठ में समाजसेवी गोपाल अग्रवाल, मोहन पवार, शताब्दी पांडे, अमरजीत सिंह छाबड़ा, अमर बंसल, विवेक वर्धन, सुधीर फौजदार, कन्हैया महतो, राजियन ध्रूव, प्रवीण देवड़ा, शीला शर्मा, सुनीता चंसोरिया, दिग्विजय भाखरे,कमलेश शर्मा, प्रभाकर वैष्णव, सुब्रत चाकी, जीआर जगत, कमल रंधावा, अजय पाठक, संध्या बोड़ले, अर्चना वोरा, ममता सोनी, रूपल यादव, गौरी राव सहित गणमान्य नागरिक शामिल हुए।




