CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

खुशहाल एक साल इवेंट साइंस कॉलेज चौपाटी में आयोजित

खुशहाल एक साल इवेंट साइंस कॉलेज चौपाटी में आयोजित
Share

 रायपुर 20 दिसंबर 2024 : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की सुशासन की दास्तान और पिछले एक साल की उपलब्धियों को लोगों के बीच ले जाने के लिए जनसंपर्क विभाग द्वारा आयोजित खुशहाल एक साल इवेंट शाम को घूमने फिरने निकलने वाले युवाओं को बहुत भा रहा है । इसी कड़ी में 19 दिसंबर को साइंस कॉलेज स्थित चौपाटी में इवेंट आयोजित किया गया।

युवा सड़क किनारे रुक कर आयोजन के ज़रिए छत्तीसगढ़ सरकार की योजनाओं को जानने के लिए उत्सुक दिखे ।इवेंट में राह चलते लोगों ने भी रुक कर न केवल कार्यक्रम में हिस्सेदारी निभाई, बल्कि सही जवाब देकर विजेता भी बने । यहाँ न केवल एनआईटी एवं साइंस कॉलेज के विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया, चौपाटी में सैर करने आए लोगों ने भी इवेंट में हिस्सा लेने में बड़ी दिलचस्पी दिखायी ।

ख़ुशहाल एक साल इवेंट में गुदगुदा देने वाले टंग ट्विस्टर गेम्स , छत्तीसगढ़ की पहचान बताते गीत , पासिंग द बॉल , शासकीय योजनाओं के पांपलेट देखकर योजनाओं की जानकारी देना आदि मनोरंजक आयोजन के साथ क्विज भी रखा जाता है। सही उत्तर देने वाले प्रतिभागियों को बिहान के स्व सहायता समूहों की महिलाओं के द्वारा तैयार उत्पाद उपहार स्वरूप दिए गए। इसके साथ ही चौपाटी स्थित फ़ूड जोन के गिफ्ट वाउचर्स भी प्रदान किए गए।



Share

Leave a Reply