BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

जिले के ईच्छापुर ग्राम में हर्रा प्रोसेसिंग केंद्र की होगी स्थापना, पढ़ें पूरी खबर

जिले के ईच्छापुर ग्राम में हर्रा प्रोसेसिंग केंद्र की होगी स्थापना, पढ़ें पूरी खबर
Share

कांकेर | जिले के ग्राम ईच्छापुर  में हर्रां प्रोसेसिंग केंद्र की स्थापना की जा रही है। राज्य शासन के मंशा अनुरूप वनांचल में वनों पर आधारित प्रसंस्करण और प्रोसेसिंग केंद्र बनाकर वनांचल के लोगों को रोजगार उपलब्ध करवाने के साथ-साथ उन्हें आर्थिक रूप से सुदृढ़ करने की दिशा में कार्य किए जा रहे हैं। 

    मिली जानकारी के अनुसार कांकेर जिले के मर्दापोटी कलस्टर अंतर्गत ग्राम ईच्छापुर में हर्रा प्रसंस्करण केंद्र स्थापित किया जा रहा है, जिसके लिए कलेक्टर  केएल चौहान और डीएफओ अरविंद ने आज ग्राम ईच्छापुर पहुंचकर स्थल का निरीक्षण किया एवं प्रसंस्करण स्थापना हेतु आवश्यक अधोसंरचना निर्माण के लिए वन विभाग और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। 
    उल्लेखनीय है कि मर्दापोटी अंचल के 13 वन बाहुल्य ग्राम हैं, जहां के जंगलों में हर्रा, बहेड़ा, आंवला, चार, महुआ, धंवई फुल, कुसुम, भेलवा इत्यादि लघु वनोपज प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं जिसके संग्रहण एवं प्रसंस्करण से क्षेत्र के लोग आर्थिक रूप से लाभान्वित हो सकते हैं और उनके जीवन स्तर में निश्चित रूप से आर्थिक बदलाव भी आएगा। जिला प्रशासन द्वारा इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए ग्राम ईच्छापुर में हर्रा प्रसंस्करण केंद्र स्थापित करने की योजना बनाई जा रही है।
 


Share

Leave a Reply