विकास किया है, विकास करेंगें- सुनील सोनी
रायपुर : रायपुर नगर दक्षिण के नवनिर्वाचित विधायक सुनील कुमार सोनी आज दक्षिण विधानसभा के अंतर्गत विभिन्न वार्डों एवं गली मोहल्लों में आम मतदाताओं-कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करने निकले। इस दौरान उन्होंने लोगों का आमजनों का अभिवादन किया, और बुजुर्गजनों के पैर छुकर आशीर्वाद लिया तथा दक्षिण विधानसभा के उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी की प्रचण्ड जीत के लिये विधानसभा के समस्त मतदाताओं को धन्यवाद दिया तथा आभार व्यक्त किया। इस दौरान श्री सोनी ने भी बुजुर्गजनों को फूल माला पहनाईं।




