CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

रायपुर प्रेस क्लब में लगा स्वास्थ्य शिविर, पत्रकारों ने परिवार समेत कराया हेल्थ चेकअप

रायपुर प्रेस क्लब में लगा स्वास्थ्य शिविर, पत्रकारों ने परिवार समेत कराया हेल्थ चेकअप
Share

 रायपुर। रायपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष दामु आम्बेडारे ने आज प्रेस क्लब एवं लायंस क्लब सीनियर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर के अवसर पर कहा कि रायपुर प्रेस क्लब समय समय पर ऐसे आयोजन करता रहता है। प्रेस परिवार के स्वास्थ्य का ख्याल रखना हमेशा हमारी प्राथमिकता में शामिल रहा है और रहेगा। कोरोना काल में रायपुर प्रेस क्लब ने वैक्सिनेशन के तीनों डोज के लिए जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग के सौजन्य से शिविर लगाकर प्रेस परिवार के साथ साथ सामान्य जन को भी सुविधा उपलब्ध कराई है।

आज मधुकर खेर स्मृति भवन, मोतीबाग में आयोजित नि:शुल्क नेत्र रोग एवं बीपी शुगर टेस्ट शिविर में 600 से अधिक लोगों ने स्वास्थ्य जांच कराकर चिकित्सकीय परामर्श प्राप्त किया। प्रेस क्लब अध्यक्ष दामु आम्बेडारे ने बताया कि जिन लोगों को नेत्र रोग के निदान के लिए ऑपरेशन की जरूरत है, उनकी आंख का निशुल्क ऑपरेशन किया जाएगा। शिविर में प्रेस क्लब अध्यक्ष दामु आम्बेडारे, कोषाध्यक्ष शगुफ्ता शीरीन, कार्यकारिणी सदस्य संजय शुक्ला, जावेद खान, भोलाराम सिन्हा, मनोज नायक एवं खेल प्रभारी विजय मिश्रा सहित सदस्य उपस्थित रहे।



Share

Leave a Reply