CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

बड़ी खबर : राजधानी रायपुर में हेल्थ केयर वर्कर, फ्रंटलाइन वर्कर और 60 वर्ष से ऊपर कोमोर्बिटी वालों को इस तारीख से लगेगा प्रीकॉशन डोज

बड़ी खबर : राजधानी रायपुर में हेल्थ केयर वर्कर, फ्रंटलाइन वर्कर और 60 वर्ष से ऊपर कोमोर्बिटी वालों को इस तारीख से लगेगा प्रीकॉशन डोज
Share

रायपुर | कलेक्टर सौरभ कुमार ने आज यहां जयस्तंभ चौक स्थित आईटीएमएस(वार रूम) में कोरोना वायरस के प्रभावी रोकथाम एवं नियंत्रण हेतु जिला स्तरीय नोडल अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। 

कलेक्टर ने जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या की समीक्षा करते हुए नोडल अधिकारियों को  मरीजों को अस्पताल या होम आइसोलेशन में रहने के लिए समुचित सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोरोना मरीजों का कॉन्ट्रैक्ट ट्रेसिंग  नियमित रूप से किया जाय तथा इस बात का विशेष ध्यान रखें कि कोई छुटे नही। 
रायपुर जिले में 10 जनवरी आगामी सोमवार से सभी चिकित्सा केंद्रों में हेल्थ केयर वर्कर, फ्रंटलाइन वर्कर और 60 वर्ष से ऊपर कोमोर्बिटी वालों का प्रीकॉशन डोज़ लगाया जाना है। इसके लिए इन श्रेणी में आने वालों को पूर्व में द्वितीय डोज लगने के दिनांक से 9 माह की अवधि पूर्ण करने वालों को ही प्रीकॉशन डोज़ लगाया जाएगा।  जिले के 34 शासकीय कार्यालयों में भी यह प्रीकॉशन डोज़ लगाया जाएगा।
ज्ञात हो कि जिले में शासकीय अस्पतालों में कुल 1525 बिस्तर की सुविधा है, जिसमे अभी 1494 बिस्तर रिक्त है। इसी तरह निजी अस्पतालों में 3322 बिस्तर की सुविधा है, जिसमें से 3262 बिस्तर रिक्त है । इस तरह जिले में शासकीय और निजी अस्पतालों में कुल 98 प्रतिशत बिस्तर  मरीजों के लिए रिक्त है। 
यह भी उल्लेखनीय है कि होम आइसोलेशन में रहने को इच्छुक मरीज अपना पंजीयन में कर सकते हैं। होम आइसोलेशन में रहने वाले कोरोना संक्रमित मरीजों को घर पहुँच दवाई  भी उपलब्ध करायी जाएगी । इसी तरह न केवल रायपुर जिला अपितु राज्य के किसी भी जिले के शासकीय और निजी अस्पतालों में बिस्तर की स्थिति के लिए पर जानकारी ली जा सकती है।
कोविड-19 के प्रभावी नियंत्रण एवं रोकथाम के लिए रायपुर जिले में  नागरिकों की सुविधा के लिए 24&7 नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है। ऐसे नागरिक जिन्हें कोरोना की जांच, आइसोलेशन की सुविधा, अस्पतालों की सुविधा, एंबुलेंस, डॉक्टर से परामर्श या अन्य चिकित्सा संबंधी जानकारी लेनी है, वे नियंत्रण कक्ष के टोल फ्री नं.-78801-00331, 77124-45785, 78801-00332 में संपर्क कर सकते हैं। नियंत्रण कक्ष में 3 शिफ्ट में अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है । 
बैठक में  होम आइसोलेशन, माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाने, कॉन्ट्रैक्ट ट्रेसिंग,अस्पतालों में ऑक्सीजन की व्यवस्था,बाहर से आने वाले लोगों की कोरोना जांच, शासकीय अस्पतालों में बैड एवं दवाइयां की उपलब्धता सहित महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। 
कलेक्टर ने बिना मास्क पहने घूमने वालों पर नगर निगम और पुलिस विभाग के अधिकारियों को कार्यवाही करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  मयंक चतुर्वेदी,अपर कलेक्टर सर्व गोपाल वर्मा,  बी सी साहू सहित सभी संबंधित अधिकारी एवं नोडल अधिकारी उपस्थित थे।
 


Share

Leave a Reply