नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

स्वास्थ्य विभाग ने की अपील : कोरोना जांच के समय अपना पता और मोबाइल नंबर सही-सही दर्ज करवाएं

स्वास्थ्य विभाग ने की अपील : कोरोना जांच के समय अपना पता और मोबाइल नंबर सही-सही दर्ज करवाएं
Share

रायपुर | स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से कोरोना संक्रमण की पुष्टि के लिए जांच हेतु सैंपल देते समय अपना पूरा पता और मोबाइल नंबर सही-सही दर्ज करवाने की अपील की है। साथ ही मोबाइल फोन को पूरे समय चालू रखने कहा है। स्वास्थ्य विभाग को गलत मोबाइल नंबर या आधा-अधूरा पता के कारण रिपोर्ट पॉजिटव आने की स्थिति में मरीजों तक पहुंचने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कई लोगों द्वारा मोबाइल बंद रखने से उन्हें एसएमएस के माध्यम से रिपोर्ट भी नहीं मिल पाती है। साथ ही होम आइसोलेशन, इलाज या अस्पताल में भर्ती करने के संबंध में विभाग द्वारा मरीजों को दिए जाने वाले आवश्यक दिशा-निर्देश भी उन तक नहीं पहुंच पाते हैं।

पढ़ें : दुर्गोत्सव मनाने को लेकर जारी हुआ दिशा निर्देश : कलेक्टर ने जारी किये आदेश 

स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से कोरोना संक्रमण के किसी भी प्रकार के लक्षण दिखाई देने पर तत्काल नजदीकी जांच सेंटर में जाकर जांच कराने की भी अपील की है। संक्रमण के लक्षण दिखाई देने पर घबराने या छुपाने की जरूरत नहीं है। शुरूआत में ही कोविड-19 की पहचान और इलाज शुरू होने से जल्द संक्रमण को खत्म किया जा सकता है। विभाग ने शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए नियमित व्यायाम, योग और प्राणायाम के साथ काढ़ा के सेवन की सलाह दी है।



Share

Leave a Reply