स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना मरीजों को अस्पताल ले जाने के सम्बन्ध में जारी किये नए निर्देश, पढ़ें पूरी खबर
रायपुर | कोविड मरीजों को समय पर अस्पताल/कोविड केयर सेंटर पहुंचाने के लिए राज्य शासन पूरे प्रयास कर रहा है। गंभीर मरीजों के लिए 108 संजीवनी एक्सप्रेस या अन्य एंबुलेंस जिसमें चिकित्सक, पैरोंडिकल स्टाफ और आक्सीजन की सुविधा हो ,अस्पताल लाने के निर्देश दिए गए हैं। अन्य मरीज जो बिना लक्षण के हों या कम लक्षणों वाले हों , अपने स्वयं के वाहन से या जिले में उपलब्ध अन्य वाहनों का उपयोग कर सकते हैं।
पढ़ें : BIG BREAKING : प्रदेश में 2 और विधायक निकले कोरोना संक्रमित, ट्विट कर दी जानकारी
इस संबंध में संचालक स्वास्थ्य सेवाएं नीरज बंसोड़ ने सभी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं। साथ ही आम जनता से भी अपाील की गई है कि बिना लक्षण वाले मरीज निजी वाहन या अन्य उपलब्ध वाहन से अस्पताल जाएं ताकि गंभीर मरीजों को 108 संजीवनी एक्सप्रेस से अस्पताल भेजा जा सके और उन्हे समय पर समुचित उपचार मिल सके।




