BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर एड्स जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना….

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर एड्स जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना….
Share

 रायपुर: अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस प्रति वर्ष 12 अगस्त को मनाया जाता है। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने राज्य मे एचआईवी एड्स के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आज अपने निवास कार्यालय से दो एचआईवी एड्स जागरूपता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस जागरूकता अभियान के दौरान राज्य से 19 ऐसे जिले जहां एचआईवी के प्रति कम जागरूकता है वहां हर जिले में दो-दो जागरुकता वाहन को रवाना किया गया है। इन जिलों के सभी हाई तथा हायर सेकेंडरी स्कूलों में भी एचआईवी को लेकर जागरूकता फैलाने का काम किया जाएगा।

स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने जानकारी देते हुए कहा कि एचआईवी के प्रति युवाओं को जागरूक करने के लिए सभी जिलों में कला जत्था दलों द्वारा भी जागरूकता फैलाने का काम किया जाएगा। इसके साथ ही पूरे प्रदेश के निजी एवं शासकीय कालेजों में भी इस अभियान को शुरू किया जा रहा है।

 स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर एड्स जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

उन्होंने बताया कि राज्य को एचआईवी पाजिटिव फ्री बनाने के उद्देश्य से दो अक्टूबर को राज्य के सभी ग्राम पंचायतों में एचआईवी संक्रमितों से भेदभाव न करने हेतु शपथ लेने का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस दौरान 5 हजार ग्राम पंचायतों में काउंसिलिंग के द्वारा परामर्शदाताओं द्वारा संवेदीकरण का कार्यक्रम शुरू किया जा रहा है और इसके साथ ही 70 इंटीग्रेटेड हैल्थ कैम्प के माध्यम से भी लोगों को जरूरी जांच सुविधा उपलब्ध करायी जा रही है।

उन्होंने जानकारी दी है कि राज्य में एचआईवी संक्रमित व्यक्तियों के लिए 8 एआरटी केंद्र और 15 लिंक एआरटी केंद्र खोले गए हैं ताकि लोगों को निःशुल्क इलाज की सुविधा मिल सके। वर्तमान में लगभग 20 हजार लोगों को निःशुल्क एआरटी दवाएँ उपलब्ध करायी जा रही हैं।



Share

Leave a Reply