BIG BREAKING : स्कूल खुलने के बाद छात्रों और शिक्षकों में फ़ैल रहे कोरोना संक्रमण को ले कर स्वास्थ्य मंत्री का आया बड़ा बयान
रायपुर | राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है | खबर मिली है कि प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव का स्कूलों में फ़ैल रहे कोरोना संक्रमण की खबर पर बड़ा बयान सामने आया है। स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा है कि स्कूल खुलने के बाद संक्रमण की आशंका थी, इसके बावजूद भी स्कूलों को खोला गया, क्योंकि लगातार ये बातें सामने आ रही थी कि बच्चों की पढ़ाई खराब हो रही है। साथ ही मंत्री सिंहदेव ने यह भी कहा कि - स्कूल खोलना रिश्क है परन्तु सोच समझकर ये रिश्क लिया गया है, कि ऐसा हो सकता है, लेकिन क्या करें, एक तरफ कहा जा रहा है कि बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है, दूसरी तरफ कोरोना के संक्रमण की बात है, इस बीच एक कठिन निर्णय कैबिनेट ने लिया, कि 9वीं, 10वीं, 11वीं, 12वीं की कक्षाए चालू किया जाये, वो भी स्वैच्छिक| माता-पिता अगर रिश्क महसूस नहीं करते हैं तो बच्चों को भेज सकते हैं, नहीं भेजने में भी सरकार पर ये दवाब था कि बच्चों की पढ़ाई नहीं हो रही है, भेजने में भी दवाब था कि संक्रमण फैल रहा है, इनसब के बीच बच्चों की पढ़ाई को देखते हुए, निर्णय लिया गया। ऐहितियात के अलावा इस परिस्थिति में कोई और विकल्प नहीं है" |




