CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

नामीबिया से लाए चीतों में एक मादा की तबीयत खराब, कूनो अभयारण्‍य पहुंची स्‍पेशल टीम

नामीबिया से लाए चीतों में एक मादा की तबीयत खराब, कूनो अभयारण्‍य पहुंची स्‍पेशल टीम
Share

 नामीबिया से कूनो नेशनल पार्क में लाए गए 8 चीतों में से एक मादा चीते की तबीयत बिगड़ गई है । मादा चीता शाशा की हालात बिगड़ने से उसकी सेहत को लेकर कूनो नेशनल पार्क प्रबंधन के अफसरों की चिंताएं बढ़ गईं हैं। मादा चीता शाशा की तबियत खराब होने का पता कूनो के अफसरों को उस वक़्त लगा, जब नामीबिया के चीतों की रूटीन मॉनिटरिंग में लगी टीम के सदस्यों को शाशा की सेहत कमजोर दिखी।

किडनी में इंफेक्शन और डिहाइड्रेशन
कूनो में चीतों की विशेष निगरानी करने वाली डॉक्टरों की टीम ने शाशा को मेडिकल परीक्षण के लिए बड़े बाड़े से निकाला । शाशा के हेल्थ चेकअप के बाद टीम को उसकी किडनी में इंफेक्शन नजर आया। साथ ही उसे डिहाइड्रेशन भी था। इसके बाद शाशा का इलाज शुरू करने के लिए नामीबिया और साउथ अफ्रीका के वाइल्ड लाइफ विशेषज्ञों से बातचीत करके उसका इलाज शुरू तो कर दिया पर इलाज से जुड़ी हुईं मशीनें नहीं होने के चलते भोपाल से एक टीम मशीनों के साथ श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क के लिए भेजी गई है।

खुले जंगल मे छोड़ने की तैयारियां चल रही थीं
वन विहार नेशनल पार्क के मुख्य पशु चिकत्सक डॉ. अतुल गुप्ता को श्योपुर भेजा गया है। 17 सितम्बर को PM मोदी ने अपने जन्मदिन पर कूनो नेशनल पार्क में नामीबिया से भारत लाए गए 8 चीतों को छोड़ा था । लंबे वक्त क्वॉरंटीन रहने के बाद 28 नवम्बर को कूनो नेशनल पार्क में छोटे बाड़े से बड़े बाड़े के 5 नंबर कंपार्टमेंट में तीन मादा चीता सियाया, सवाना ओर शाशा को छोड़ा गया था। जल्द ही चीतों को बड़े बाड़े से खुले जंगल मे छोड़ने की तैयारियां भी चल रही थीं। फिलहाल, कूनो नेशनल पार्क में बीमार मादा चीता शाशा को किडनी इन्फेक्शन के चलते विशेषज्ञों ने ऑब्जर्वेशन में रखा है। कुछ ही दिनों पहले एनडीटीवी से खास बातचीत में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा था कि फरवरी से कूनो में चीतों के देखने पर्यटक आ सकेंगे।



Share

Leave a Reply