CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

कोरोना संक्रमण की रफ्तार रोकने स्वास्थ्य कर्मियों की छुट्टियां प्रशासन ने की रद्द

कोरोना संक्रमण की रफ्तार रोकने स्वास्थ्य कर्मियों की छुट्टियां प्रशासन ने की रद्द
Share

रायपुर। प्रदेश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार लगातार इजाफा होने के साथ ही पिछले 24 घंटे में 4617 नये कोरोना सक्रमित मिलने के साथ ही जहां 34 मरीजों की उपचार के दौरान मृत्यु हुई है वही राजधानी रायपुर में ही 1327 मरीज दर्ज होने के साथ ही राज्य शासन ने समस्त शासकीय चिकित्सालयों में ड्यूटी करने वाले पैरामेडिकल स्टाफ एवं चिकित्सकों का अवकाश आगामी आदेश पर्यन्त रद्द कर दिया है। राजधानी के पड़ोसी जिलों बेमेतरा में लॉकडाउन लग गया है एवं दुर्ग जिला कलेक्टर ने 6 से 14 अप्रैल के मध्य सम्पूर्ण जिले में लॉकडाउन लगाने की घोषणा की है। उक्त आदेश के बाद अब प्रदेश के डॉक्टर, नर्स व अन्य स्वास्थ्यकर्मी की छुट्टियां निरस्त हो गई है। प्रदेश में कोविड टीकाकरण की रफ्तार बढ़ाने के भी आदेश दिए गए हैं। अब रविवार और अवकाश के दिनों में भी टीकाकरण केंद्र खुले रहेंगे। सरकार चाहती है कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को टिका लगवाई जा सके। सरकार 45 वर्ष से अधिक के सभी लोगों को तृक लगाने का निर्णय लिया है और इसकी गति बढ़ाये जाने के भी निर्देश दिए हैं। स्वास्थ संचालनालय से जारी आदेश में कहा गया है कि कोई भी स्वास्थ कर्मी अपना मुख्यालय न छोड़े। यदि कोई आवश्यक काम हो और उसका मुख्यालय से बाहर जाना जरूरी हो तो कलेक्टर से आदेश लेकर वह ऐसा कर सकता है। विभागाध्यक्ष कलेक्टर को अनुशंसा करेगा इसके बाद कलेक्टर निर्णय लेंगे। गुरुवार को प्रदेश में रिकॉर्डतोड़ कोरोना मरीजों की पहचान हुई है। 


Share

Leave a Reply