BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

शाहरुख खान के खिलाफ रायपुर कोर्ट में सुनवाई आज, इस वजह से दर्ज हुई याचिका, जाने पूरा मामला..!!

शाहरुख खान के खिलाफ रायपुर कोर्ट में सुनवाई आज, इस वजह से दर्ज हुई याचिका, जाने पूरा मामला..!!
Share

 रायपुर। फिल्म स्टार शाहरुख खान के खिलाफ दायर परिवाद पर रायपुर सिविल कोर्ट में आज सुनवाई होगी। याचिका पर सुनवाई को कोर्ट ने मंजूरी दे दी थी। इस सुनवाई के लिए कोर्ट की तरफ से शाहरुख खान और कई अन्य मल्टीनेशनल कंपनियों को नोटिस भी जारी हुआ है।

इस पूरे मामले में वादी रायपुर निवासी एडवोकेट फैजान खान है। इनके वकील विराट वर्मा का कहना है कि शाहरुख खान एक सेलिब्रिटी है। वह पान मसाला, सट्टे और फेयर होने की क्रीम जैसे बड़ी कंपनियों का विज्ञापन कर रहे हैं।

जिससे कि देश के लाखों की संख्या में यूथ, महिलाएं बच्चे भ्रमित हो रहे हैं। वे कैंसर और गरीबी की तरह बढ़ रहे हैं। ऐसी चीजों पर लगाम लगाना जरूरी है।जानकारी के मुताबिक प्रतिवादी की तरफ से अभी सुनवाई के लिए कौन उपस्थित होगा, इसकी जानकारी नहीं है। हालांकि कंपनियों की तरफ से उनके वकील रायपुर कोर्ट में अपना जवाब देंगे।

इस मामले में वादी के वकील का कहना है कि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म, टेलीविजन समेत कई जगह बड़ी कंपनियां भ्रामक विज्ञापन दिखा रही है। जिससे कि देशभर में यूथ और अन्य पर इंपैक्ट हो रहा है। यह कंपनियां बड़े सेलिब्रिटी का सहारा लेती है। जिस वजह से ये याचिका लगाई गई है।



Share

Leave a Reply