अमन सिंह के आय से अधिक संपत्ति मामले में 4 अक्टूबर को फिर होगी हाईकोर्ट में सुनवाई
बिलासपुर | आय से अधिक संपत्ति मामले में पूर्व प्रमुख सचिव अमन सिंह व उनकी पत्नी यास्मीन सिंह की याचिका पर हाईकोर्ट में सोमवार को अंतिम सुनवाई हुई। एसीबी की तरफ से शासन ने जवाब पेश किया। बहस अधूरी रहने पर अब 4 अक्टूबर को मामले की सुनवाई होगी।




