BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

Heat Wave Alert : लू से बेहाल छत्तीसगढ़, सड़कों पर पसरा सन्नाटा, इन जिलों में लू का अलर्ट जारी, जानिए मौसम विभाग की भविष्यवाणी…

Heat Wave Alert : लू से बेहाल छत्तीसगढ़, सड़कों पर पसरा सन्नाटा, इन जिलों में लू का अलर्ट जारी, जानिए मौसम विभाग की भविष्यवाणी…
Share

 रायपुर। छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का कहर जारी है। यहां तापमान सामान्य से 4 डिग्री ऊपर पहुंच गया है। आज रायपुर का तापमान 44.5 डिग्री दर्ज किया गया है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ के कुछ स्थानों पर लू चलने की संभावना जताई है। बुधवार को बिलासपुर, रायपुर और दुर्ग संभाग के जिलों में तापमान 45 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है। वहीं बस्तर संभाग में बारिश की संभावना जताई गई है।

दिन में चिलचिलाती धूप और लू की स्थिति ने ऐसा माहौल बना दिया कि शहर की गलियां और बाजार दोपहर के समय सूने नजर आए। रायपुर की व्यस्त जीई रोड, जहां आमतौर पर दिन-रात गाड़ियों की आवाजाही बनी रहती है, वहां बहुत काम गाड़ियां ही नजर आ रही हैं।

तीन दिनों तक लू का येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और सरगुजा संभाग के 11 जिलों में लू को लेकर अगले तीन दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि इस दौरान प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है और अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होगा।

बस्तर संभाग को मिली आंशिक राहत

जहां एक ओर उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ लू की चपेट में हैं, वहीं बस्तर संभाग के जिलों में थोड़ी राहत की उम्मीद जताई जा रही है। कांकेर, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, दंतेवाड़ा, सुकमा और बीजापुर में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश और तेज हवाओं की संभावना है।

जगदलपुर में मंगलवार को अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री रहा। यह तापमान भले ही अन्य जिलों के मुकाबले कम हो, लेकिन उमस और गर्म हवाओं से वहां भी स्थिति बहुत बेहतर नहीं है।

• बिलासपुर: अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री, सामान्य से 2.7 डिग्री अधिक.

• दुर्ग: अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री, सामान्य से 2.7 डिग्री अधिक.

• अंबिकापुर: अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री, सामान्य से 3.1 डिग्री अधिक.

• गौरेला-पेंड्रा-मरवाही: अधिकतम तापमान 42.7 डिग्री, सामान्य से 4.7 डिग्री अधिक.

इन सभी जिलों में भी रात का तापमान औसत से अधिक रहा, जिससे लोगों को दिन के साथ-साथ रात में भी राहत नहीं मिल पा रही.

स्कूलों की छुट्टी

गर्मी और लू को देखते हुए राज्य सरकार ने 25 अप्रैल से 15 जून 2025 तक सभी सरकारी और निजी स्कूलों को बंद रखने का निर्णय लिया है। स्कूल शिक्षा विभाग के जारी आदेश में कहा गया है कि अत्यधिक गर्मी के चलते छात्रों के स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है। इस कारण से यह निर्णय लिया गया है ताकि बच्चे लू और गर्मी से सुरक्षित रहें।

मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल प्रदेश को इस भीषण गर्मी से राहत मिलने की संभावना नहीं है। अगले 5 दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा और तापमान में गिरावट की कोई उम्मीद नहीं है। ऐसे में जनता को विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है।



Share

Leave a Reply