CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

छत्तीसगढ़ के कई स्थानों में भारी बारिश की संभावना: मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

छत्तीसगढ़ के कई स्थानों में भारी बारिश की संभावना: मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
Share

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून के सक्रिय होने से पहले मौसमी तंत्र सक्रिय है। बीते दिन राज्य के अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। मौसम विभाग की माने तो अगले दो से तीन दिनों में मानसून भी छत्तीसगढ़ पहुंच जाएगा। रायपुर मौसम विज्ञान केंद्र के एचपी चंद्रा ने बताया, दक्षिण-पश्चिम मानसून अरब सागर और महाराष्ट्र के शेष हिस्सों, गुजरात के कुछ और हिस्सों, तेलंगाना के शेष हिस्सों, आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों और पूर्वी ओडिशा, पश्चिम, पूरे हिस्से में आगे बढ़ने की संभावना है। अगले 2-3 दिनों के दौरान बंगाल, झारखंड, छत्तीसगढ़ और बिहार में पहुंचने की संभावना है।


एचपी चंद्रा ने बताया कि एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा पूर्व मध्य और उससे लगे उत्तर पूर्व बंगाल की खाड़ी में 4.5 किलोमीटर से 5.8 किलोमीटर ऊंचाई तक स्थित है। इसके प्रभाव से उत्तर बंगाल की खाड़ी में 11 जून को एक निम्न दाब का क्षेत्र बन रहा है। उसके और अधिक प्रबल होने की संभावना है। संभावना जताई जा रही है कि इसके आगे बढ़ने के पूर्व ही मध्य और पूर्व के राज्यों में मानसून सक्रिय हो जाएगा। मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक प्रदेश में 10 जून को अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। प्रदेश के एक-दो स्थानों में गरज चमक के साथ भारी बारिश होने, आकाशीय बिजली गिरने और अंधड़ चलने की संभावना है। प्रदेश में अधिकतम तापमान में भी गुरुवार को गिरावट होने की संभावना है।



Share

Leave a Reply