जिले में आंधी तूफान के साथ जमकर बारिश...
धमतरी : जिले के कुछ क्षेत्रों में बादलों के बीच सूर्य की लुकाछिपी चलती रही। इस बीच नगरी में जमकर बारिश भी हुई। शुक्रवार दोपहर नगरी अंचल में बादल घिर आये और अचानक तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। हवा की गति काफी तेज थी जिसकी वजह से कई जगह पेड़ उखड़ गए। लाइट तुरंत बंद हो गयी। छोटे-मोटे दुकानों के शेड उखडऩे लगे।
लोग सहम गए और व्यवस्थित जगह पर खड़े होकर मौसम का नजारा देखने लगे। बारिश से हालांकि तापमान में वहां थोड़ी गिरावट जरूर आई है। जिले के आसपास भी बादल छाए रहे। आगामी कुछ दिनों तक लगातार बादल छाए रहने की संभावना मौसम विभाग ने बताई है। वैसे जब तक बारिश नहीं होगी तापमान 40 डिग्री के ऊपर ही चलता रहेगा। शुक्रवार को धमतरी का अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री रहा। लोगों को धमतरी में भी बारिश का इंतजार है ताकि थोड़ी राहत मिल सके।




