CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

10वीं-12वीं के मेधावी विद्यार्थियों को सरकार ने कराई हेलीकाप्टर की सैर

10वीं-12वीं के मेधावी विद्यार्थियों को सरकार ने कराई हेलीकाप्टर की सैर
Share

 रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा पर आखिरकार अमल शुरू हो गया। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के दसवीं और बारहवीं बोर्ड परीक्षा के मेधावी विद्यार्थियों के लिए हेलीकाप्टर से जॉयराइड शुरु हो गया। पहली बार कक्षा 10वीं और 12वीं के मेधावी बच्चों को अनूठे अंदाज में सम्मानित किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की वर्ष 2022 की वार्षिक परीक्षा में कक्षा 10वीं और 12वीं के 125 छात्र-छात्राओं ने प्रावीणय सूची में जगह बनाई है। इनमें कक्षा 10वीं के 90 और कक्षा 12वीं के 35 छात्र शामिल हैं। इन सभी को हेलीकाप्टर की सैर करवाई जा रही है। हेलीकाप्टर में 7 सीटें होने के कारण एक बार में 7 विद्यार्थी ही सैर कर पाएंगे। मेधावी 125 विद्यार्थियों को सैर कराने के लिए हेलीकाप्टर 18 बार उड़ान भरेगा।

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने मेधावी विद्यार्थियों के अभिभावकों से हस्ताक्षर युक्त सहमति पत्र मांगा था। माध्यमिक शिक्षा मंडल के सचिव प्रोफेसर वीके गोयल ने बताया कि अब तक 119 विद्यार्थियों के अभिभावकों से सहमति पत्र प्राप्त हुआ था। इन सभी विद्यार्थियों ने हेलीकाप्टर से सैर करने की इच्छा जाहिर की थी। सभी विद्यार्थियों को सर कराने में करीब 3 घंटे का समय लगेगा।

उल्लेखनीय है कि 6 मई को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल प्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र के रघुनाथनगर में भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल की छात्रा स्मृति ने मुख्यमंत्री से पूछा था कि मैं कब हेलीकाप्टर में बैठूंगी। मुख्यमंत्री ने इस पर कहा था कि जब तुम 12वीं कक्षा में टापर बनोगी, तब तुमकों हेलीकाप्टर में बैठाएंगे। उस समय स्मृति जिद पर अड़ गई कि उसे आज ही हेलीकाप्टर में बैठना है। मुख्यमंत्री ने उसकी जिद को पूरी करते हुए न सिर्फ उसे, बल्कि और भी बहुत से विद्यार्थियों को हेलीकाप्टर की सैर कराई थी। मुख्यमंत्री ने 5 मई को घोषणा की थी कि इस बार कक्षा 10वीं और 12वीं के टापरों को हेलीकाप्टर की सैर कराएंगे।

जायराइड से लौटने के बाद विद्यार्थियों में ऐसे जताई खुशी

– हेलीकाप्टर की जायराइड से लौटने के बाद मेधावी छात्रा अंजुम ने बताया कि बहुत एक्साइटमेंट था, बहुत मजा आया, मैंने आज हेलीकॉप्टर की राइड की, मुख्यमंत्री जी को बहुत बहुत धन्यवाद।

– दामिनी वर्मा ने बताया कि ऐसा लग रहा है कोई बड़ा सपना पूरा हो गया है, मैं बहुत खुश हूं।



Share

Leave a Reply