रेमडेसिविर की कालाबाजारी की शिकायत के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी
रायपुर। छत्तीसगढ़ में रेमडेसिविर इंजेक्शन की हो रही कालाबाजारी को लेकर पुलिस ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। कालाबाजारी की शिकायत 9479191099 नंबर पर की जा सकेगी। पुलिस ने सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया है। बता दें रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाज़ारी करने के मामले में रायपुर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर पूछताछ कर रही है।




