लॉकडाउन के बिच हाईकोर्ट ने किया कैंलेडर में बदलाव, ग्रीष्मकालीन अवकाश में भी खुले रहेंगे न्यायालय
बिलासपुर। कोरोना महामारी और लॉकडाउन के बिच एक खबर सामने आ रही है खबर है की छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने वर्ष 2020 के कैलेंडर में बदलाव किया है। अब उच्च न्यायालय के साथ तमाम अधीनस्थ न्यायालय घोषित छुट्टियों को छोड़कर 18 मई से लेकर 12 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान भी खुले रहेंगे। आदेश उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार जनरल नीलम चंद सांखला की ओर से जारी किया गया है।




