CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

उच्च न्यायलय ने फैसले के बाद बनेगी 18+ टीकाकरण की नई रणनीति : टीएस सिंहदेव

उच्च न्यायलय ने फैसले के बाद बनेगी 18+ टीकाकरण की नई रणनीति : टीएस सिंहदेव
Share

 रायपुर। प्रदेश में 1 मई से शुरू हुए 18-44 वर्ष वर्ग के टीकाकरण अभियान को लेकर आज उच्च न्यायालय में सुनवाई होनी है। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा कि उच्च न्यायालय के फैसले के बाद टीकाकरण के लिए नई नीति तैयार की जाएगी। फिलहाल अभी इस पर कोई निर्णय नहीं लिया गया है। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि राज्य सरकार ने पारदर्शिता के साथ वैक्सीनेशन के आंकड़े पेश किये हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में वैक्सीनेशन को लेकर जो बात कही थी, वह धरातल पर नहीं उतरी है। वैक्सीन के निर्माण को लेकर सही समय पर निर्णय नहीं लिये गए, इसलिए प्रदेश समेत देश के अन्य राज्यों में भी वैक्सीनेशन की प्रक्रिया धीमी हुई है।


प्रदेश में बढ़ते मौत के आंकड़ों को लेकर स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में मौत के ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। कुछ ऐसे मौत जिनकी गिनती में देर हो रही है। ग्रामीण क्षेत्रों की ज्यादा चिंता हो रही है।

उन्होंने कहा कि राज्य में लगातार व्यवस्था बनाने की कवायद जारी है। लोगों को जागरूक करने का काम किया जा रहा है। 88 प्रतिशत मृत्यु मैदानी इलाकों और शहरी क्षेत्रों पर हो रही है। देर से अस्पताल जाना भी मृत्यु की वजह है, जिसकी समीक्षा की जाएगी।
 


Share

Leave a Reply